ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

युवती से एकतरफा प्रेम में पागल 2 युवकों का विवाद..एक की गई जान, आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों का थाने में बवाल, पढ़िए पूरी खबर…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) एकतरफा प्रेम में पनपे विवाद ने बीती रात खादी गांव में हिंसक मोड़ ले लिया, जब 20 वर्षीय युवक धीरज यादव की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी 19 वर्षीय सीताराम पटेल को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया, लेकिन इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पूरी रात प्रदर्शन किया, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़ जिले के साल्हेवारा थाना क्षेत्र के खादी गांव का मृतक धीरज यादव और आरोपी सीताराम पटेल दोनों ही गांव की एक युवती से एकतरफा प्रेम करते थे। शनिवार रात धीरज ने सीताराम को युवती से छेड़छाड़ करने से मना किया। इस पर दोनों में बहस हुई और गुस्से में आकर सीताराम ने चाकू से धीरज पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण धीरज की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और मृतक के शव को घटना स्थल पर रखकर रातभर प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीण आरोपी को गांव में लाने और तत्काल सजा देने की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही साल्हेवारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सीताराम पटेल को गिरफ्तार कर लिया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए बकरकट्टा और गंडई थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश दी और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने माहौल को शांत किया। फिलहाल आरोपी सीताराम पटेल पुलिस की हिरासत में है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने ग्रामीणों से संयम बनाए रखने की अपील की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा!