Raftaar News Cg

पंधी संकुल के कल्पना सिंह शिक्षा दूत पुरस्कार से हुई सम्मानित

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2022 का आयोजन लखीराम अग्रवाल सभागार बिलासपुर में किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित आर. एन. हीराधर संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर व श्री डी.के.कौशिक जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर के द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला देवरी संकुल पंधी में पदस्थ सहायक शिक्षक कल्पना सिंह को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण के अंतर्गत शिक्षा दूत सम्मान से सम्मानित किया गया उन्हें सम्मान स्वरूप शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र व 5000 रू का चेक प्रदान किया गया। विकास खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी भारद्वाज ने शिक्षिका कल्पना सिंह को शुभकामना देते हुए इन पुरस्कारों को शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण बताया। संकुल प्रभारी प्राचार्य संजय शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए शिक्षिका को बधाई दिए। उन्होंने संकुल के सभी शिक्षकों से ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई, यह जानकारी पंधी के संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री धर्मेन्द्र प्रकाश गौरहा ने दी।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...