BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! मोबाइल की लत बनी मौत का कारणः 5 वीं कक्षा के छात्र ने लगाई फांसी..3 भाईयों के बीच फोन को लेकर हुआ विवाद, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर हुए विवाद ने एक मासूम की जान ले ली। पांचवीं कक्षा के 11 वर्षीय छात्र कबीर केंवट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसके माता-पिता खेत में काम करने गए हुए थे। गांव के किसान संतोष केंवट के तीन बेटे हैं। सबसे छोटा बेटा कबीर कक्षा पांचवीं का छात्र था। घर में एक ही मोबाइल होने के कारण तीनों भाइयों के बीच फोन इस्तेमाल करने को लेकर अक्सर विवाद होता था। बुधवार को भी मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद गुस्से में आकर कबीर ने यह कठोर कदम उठा लिया। बुधवार सुबह संतोष और उनकी पत्नी खेत चले गए थे। बड़े बेटे चंद्रप्रकाश और मंझले भाई ने स्कूल जाने की तैयारी की, लेकिन कबीर ने स्कूल जाने से इनकार कर दिया और घर पर ही रुक गया। दोपहर करीब 1:30 बजे चंद्रप्रकाश जब स्कूल से वापस लौटा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया। कई बार आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो उसने खिड़की से झांककर देखा। अंदर कबीर का शव फंदे से लटका हुआ था। घबराए चंद्रप्रकाश ने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद माता-पिता और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और शव को फंदे से नीचे उतारा। प्रारंभिक जांच में पता चला कि तीनों भाइयों के बीच मोबाइल को लेकर अकसर विवाद होता था। घटना से पहले भी ऐसा ही झगड़ा हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा!