BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg
बिलासपुर! दंत चिकित्सक एवं दंत सहायक के पदों पर भर्ती: वॉक-इन-इन्टरव्यू 3 दिसंबर को, पढ़िए पूरी खबर….


बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत पुलिस परिवार कल्याण चिकित्सालय में अस्थायी दंत चिकित्सक एवं दंत सहायक पदों की वाक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक पात्र उम्मीदवारों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बिलासपुर छ.ग. के नाम से 3 दिसंबर 2024 को वाक-इन-इंटरव्यू हेतु सीधे आमंत्रित किया जाता है। वाक-इन-इंटरव्यू हेतु पंजीकरण का समय सवेरे 10ः30 बजे से 11ः30 बजे तक सेन्ट्रल लायब्रेरी, नूतन चौक, सरकण्डा, में किया जा सकता है। पदों की विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप जिले के वेब साईट www.bilaspur.gov.in पर देखा जा सकता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS
