ChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत! स्कूल में हंगामा: पिता पहुंचे बेटे के साथ हुए विवाद का बदला लेने… हमला करते ही पुलिस ने पहुंचा दिया जेल, पढ़िए पूरी खबर…..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना क्षेत्र के ग्राम दर्राभाठा स्थित शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में शनिवार को हंगामा हुआ। जहां एक स्कूली बच्चे के पिता ने एक छात्र पर पेचकश से हमला कर दिया। जिसे सीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय से मिली जानकारी के अनुसार मामले की शुरुआत स्कूल के छात्रों कैलाश दास और लक्की मधुकर के बीच हुए पुराने विवाद से हुई। इस विवाद को लेकर लक्की मधुकर के पिता राजेश मधुकर ने स्कूल में प्रवेश कर हाथ में पेचकश लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। राजेश मधुकर ने कैलाश दास पर आरोप लगाते हुए उसे गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने हाथ में रखे पेचकश से कैलाश दास पर हमला कर दिया। स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना सीपत पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश मधुकर को हिरासत में लिया। विधिवत जांच के बाद आरोपी पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं आरोपी राजेश मधुकर को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा!