BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; कलेक्टर पहुंचे स्कूल, बच्चों से पूछा पहाड़ा..दिए मार्गदर्शन! शासकीय योजनाओं का मैदानी हालात जानने दौरे पर निकले कलेक्टर, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण ने मंगलवार को बेलतरा तहसील के कई ग्रामों का सघन दौरा किया। शासकीय योजनाओं का फील्ड स्तर पर क्रियान्वयन का हालात नजदीक से देखने निकले थे। कलेक्टर खैरखुंडी गांव के प्राइमरी और मिडिल स्कूल पहुंचे। उन्होंने बच्चों से चर्चा कर उनको मार्गदर्शन दिया। बच्चों को भूगोल का पाठ पढ़ाया। बच्चों से सवाल पूछे और उनका हौसला बढ़ाया।

उन्होंने प्राइमरी स्कूल को नए भवन में तत्काल शिफ्ट करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने रानीगांव में पशु आश्रय स्थल का भी जायजा लिया। कलेक्टर अवनीश शरण ने सबसे पहले खैरखुंडी गांव के प्राथमिक स्कूल और मिडिल स्कूल का निरीक्षण किया। यहां बच्चे भूगोल विषय का अध्ययन कर रहे थे। उन्होंने बच्चों से पूछा कि पृथ्वी पर कितना प्रतिशत जल है और 17 का पहाड़ा भी पूछा। बच्चों का मुंह भी मीठा कराया। कलेक्टर ने मध्याह्न भोजन कक्ष में जाकर भोजन की गुणवत्ता भी परखी।

बच्चों से मध्याह्न भोजन के विषय में जानकारी ली। प्राइमरी स्कूल को तत्काल नए भवन में शिफ्ट करने कहा। इसके बाद कलेक्टर रानीगांव पहुंचे। यहां उन्होंने पशु आश्रय स्थल का जायजा लिया। आवारा पशुओं की देखरेख के लिए हर ब्लॉक में दो -दो पशु आश्रय स्थल बनाया जा रहा है। यहां आवारा किस्म के पशुओं को रखा जा रहा है, जो सड़क में दुर्घटना का कारण बनते हैं। यहां पूर्व से उपलब्ध अधोसंरचना का ही उपयोग किया जा रहा है। जिन पशुओं के मालिक हों, उन्हें नहीं बल्कि आवारा और सड़क दुर्घटना का कारण बन रहे पशुओं को ही यहां पनाह दी जाएगी। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर मनीष साहू, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा!