Raftaar News Cg

नयनतारा शर्मा महाविद्यालय पंधी में छत्तीसगढ़ी राज्य भाषा दिवस का हुआ आयोजन

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) आज नयनतारा शर्मा महाविद्यालय पंधी में छत्तीसगढ़ी राज्य भाषा दिवस का भव्य आयोजन किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के फाउन्डर सदस्य अविनाश धर दीवान रहे| कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के डायरेक्टर प्रांजल धर शर्मा ने की| मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अविनाश धर दीवान ने कहा कि जिस राज्य की राज्य भाषा सुदृढ़ होगी उस राज्य का विकास तेजी से होता है और यह हमारे छत्तीसगढ़ के परिपेक्ष्य में सौ प्रतिशत सही है | महाविद्यालय के डायरेक्टर प्रांजल धर ने कहा छत्तीसगढ़ी भाषा के जानकार साहित्यकारों ने छत्तीसगढ़ी व्याकरण बनाने में सफलता पाई है, और अभी अनेक कार्य भाषा की उन्नति के लिए किया जा रहा है, जो प्रशंसनीय है | इस अवसर पर महाविद्यालय फाउन्डर नयनतारा शर्मा, सहायक प्राध्यापक बलराम जोशी ने भी सारगर्भित विचार रखे | कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक रुपाली मिश्रा द्वारा किया गया | कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक अश्वनी सोनी, सुभाष रात्रे, रवि जायसवाल, निशांत गौरहा व महाविद्यालय के विद्यार्थी बडी संख्या में उपस्थित थे |

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...