BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर बोलेरो का टायर फटने से दर्दनाक हादसा: तीन लोगों की मौत, चार घायल, पढ़िए पूरी खबर………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का कारण बोलेरो वाहन का टायर फटना बताया जा रहा है, जो कि तेज गति में होने के चलते चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो पलट गई। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। सोमवार की सुबह बोलेरो वाहन में सवार सात लोग बिलासपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सरगांव थाना क्षेत्र के किरना गांव के पास वाहन का टायर अचानक फट गया, जिससे बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना इतनी भीषण थी कि बोलेरो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बलौदाबाजार जिले के हिरमी गांव के निवासियों के रूप में की गई है। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव भेजा, जहां से उन्हें गंभीर हालत में बिलासपुर के बड़े अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में से कुछ की स्थिति नाजुक है और उन्हें तत्काल विशेषज्ञ उपचार की आवश्यकता है। सरगांव थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना का कारण टायर फटना है और प्राथमिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि वाहन काफी तेज गति में था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि...