BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हमला, मस्तूरी पुलिस ने 13 आरोपी और एक नाबालिग बालक को पकड़ा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा में गणेश पंडाल में बाजा बजाने की बात को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने एकराय होकर लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी, छुरी और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। हमले में शैलेष कुमार राठौर उर्फ राज की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मामले में मस्तूरी पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया है। मस्तूरी पुलिस के मुताबिक घटना 20 सितंबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे ग्राम गतौरा के जनकपहाड़ी क्षेत्र स्थित गणेश पंडाल के पास हुई। प्रार्थी विद्याकांत राठौर ने पुलिस को बताया कि पंडाल के पास अचानक विवाद और मारपीट की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर शैलेष राठौर उर्फ राज सहित अन्य लोगों के साथ मारपीट होते देखी गई। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और लाठी-डंडे, फरसा, कुल्हाड़ी, छुरी व राफ्टर जैसे हथियारों से हमला कर दिया। घटना में विक्रम राठौर, लक्की राठौर उर्फ विकास, व्यास नारायण, रवि कुमार राठौर और शैलेष राठौर घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शैलेष राठौर उर्फ राज को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में मस्तूरी थाना और एसीसीयू की टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा, लोहे की छुरी और लोहे की कुल्हाड़ी जब्त की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को 21 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया और 22 सितंबर को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

13 गिरफ्तार, एक नाबालिग भी अभिरक्षा में…….

गिरफ्तार आरोपियों में बोधीराम राठौर (75), संतोष राठौर (47), दिलीप कुमार राठौर (45), दीपक कुमार राठौर (42), आकाश राठौर (19), शंकर राठौर उर्फ नंदू (33), आकाश राठौर उर्फ मोनू (19), सूरज कुमार राठौर (40), रोहित कुमार राठौर (36), सुनील उर्फ राजा राठौर (28), प्रकाश उर्फ लालू राठौर (23), रवि कुमार राठौर (25) और आयुष राठौर (21) शामिल हैं। इनके अलावा एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी!