‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र मंडल ने कराया निःशुल्क फिल्म प्रदर्शन, शहर से लेकर गांवों तक के दर्शकों ने लिया हिस्सा!


बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और राष्ट्रभावना से समाज को जोड़ने के उद्देश्य से वन्दे मातरम् मित्र मंडल छत्तीसगढ़ की ओर से बिलासपुर में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का निःशुल्क प्रदर्शन कराया गया। प्रांत अध्यक्ष महेंद्र जैन के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। दर्शकों की भारी भीड़ के चलते 36 मॉल स्थित सिनेमा का शो हाउसफुल रहा। शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग फिल्म देखने पहुंचे। आयोजन में छात्र-छात्राओं, महिलाओं, बच्चों और पुरुषों सहित समाज के विभिन्न वर्गों की मौजूदगी रही। फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह नजर आया।
मनोरंजन के साथ संस्कृति और संस्कार का संदेश…….
वन्दे मातरम् मित्र मंडल के पदाधिकारियों के अनुसार, आयोजन का उद्देश्य केवल फिल्म दिखाना नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों, धर्म, संस्कार और राष्ट्रभावना के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। खासतौर पर युवा पीढ़ी और बच्चों को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने की दिशा में इसे एक पहल बताया गया। आयोजन में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों के लिए निःशुल्क अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी। लोगों ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बावजूद कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने में वन्दे मातरम् मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं और सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से लोगों की सहभागिता ने कार्यक्रम को व्यापक सामाजिक स्वरूप दिया। वन्दे मातरम् मित्र मंडल की ओर से बताया गया कि संस्था द्वारा समय-समय पर सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी में ‘हनुमान अंश’ का निःशुल्क प्रदर्शन कराया गया। संस्था ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं और सहभागियों के प्रति आभार जताया।

