BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिना टिकट और अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने वालों के खिलाफ सघन टिकट जांच अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर, रायपुर और नागपुर मंडलों में 1 से 20 सितंबर 2026 तक चलाए गए विशेष एवं नियमित जांच अभियानों में कुल 43,710 मामलों में कार्रवाई की गई। रेलवे ने इन मामलों से 3 करोड़ 13 लाख 15 हजार 499 रुपये की आय अर्जित की। अभियान के दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट अथवा बिना उचित यात्रा प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों पर रेलवे नियमों के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा निर्धारित नियमों के विपरीत सामान या लगेज लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की भी जांच की गई। रेलवे के टिकट जांच दलों ने प्रमुख रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ विभिन्न ट्रेनों में भी लगातार जांच की। अभियान का उद्देश्य यात्रियों को वैध टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक करना, रेलवे के राजस्व की सुरक्षा करना और नियमों के अनुरूप रेल यात्रा सुनिश्चित करना है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले उचित और वैध टिकट अवश्य प्राप्त करें तथा यात्रा के दौरान टिकट या यात्रा प्राधिकार अपने पास सुरक्षित रखें। बिना टिकट अथवा अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने पर रेलवे नियमों के अनुसार अतिरिक्त किराया और दंड की कार्रवाई की जा सकती है। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुविधा, राजस्व सुरक्षा और नियमसम्मत यात्रा सुनिश्चित करने के लिए टिकट जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि...