Raftaar News Cg

स्वास्थ्य सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मितानिनों की भूमिका महत्वपूर्ण: बीपी सिंह

भाजपा नेत्री हर्षिता पांडे के मुख्य आतिथ्य में हुआ मितानिनो का सम्मान

 

 

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तुरी विधानसभा के देवरीखुर्द वार्ड क्रमांक 42 चंद्रशेखर आजाद नगर में रविवार को मितानिन व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पोषण अभियान की प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पांडे, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष जयश्री चौकसे, रेखा गर्ग जिला सहसंयोजिका पोषण अभियान बिलासपुर स्मृति जैन जिला प्रभारी कन्या सह संयोजिका बिलासपुर जिला अध्यक्ष पोषण अभियान बीपी सिंह रहे। कार्यक्रम में हर्षिता ने मितानिनो के कार्यो की सराहना करते हुये व्यक्तिगत रूप से समस्त शहरी मितानिनों को साड़ी देकर सम्मानित किया उन्होने अपने उद्बोधन में कहा कि मितानिनों के द्वारा स्वास्थ्य पोषण एवं जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है, मितानिनों के द्वारा किये जा रहे जागरूकता के वजह से ही शिशु मृत्यु दर में भारी कमी आई है। आम जनता के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए मितानिनों के द्वारा कार्य किया जा रहा है। मितानिनों का सम्मान कर गौरव महसूस हो रहा है। वही बीपी सिंह ने कहा कि कोरोना काल में मितानिन द्वारा किए गए सेवा कार्य कभी भुलाया नही जा सकता। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि कोरोना काल में समस्त मितानिनों द्वारा किए गए कार्यो की प्रोत्साहन राशि शासन द्वारा समय पर नही दी जा रही है  वही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ भी राज्य सरकार ने छलावा किया है कलेक्टर दर पर वेतन देने की बात कहकर सरकार अपने वादे से मुकर गई है, मितानिनों को सिर्फ उनके द्वारा किए जाने वाले कार्याे के बदले ही प्रोत्साहन राशि दी जाती है अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा करने वाले मितानिनों को कोरोना काल का प्रोत्साहन राशि निश्चित रूप से मिलना चाहिए। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन भी बढ़ाया जाना चाहिए उन्होंने जय श्री चौकसे ने कहा की समुदाय के बीच जागरूकता बढ़ाने और उचित सलाह देकर बीमारी के रोकथाम में मदद करने का कार्य मितानिनों के द्वारा किया जा रहा है मितानिन बहने स्वस्थ्य समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बीपी सिंह ने कहा की मस्तूरी विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए मितानिन की परिकल्पना को मूर्त रूप देते हुए महिला वर्ग को शासन एवं आमजनता के बीच स्वास्थ्य जागरूकता की अहम कड़ी में परिणित कर स्वास्थ्य सुविधा को जन जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कदम उठाया है जिसे मितानिनो ने बखूबी निभाया है वही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका भी अपने कर्तव्य का बखूबी निर्वहन कर रही है इनकी जितनी सराहना की जाए कम है। इस अवसर पर स्वागत भाषण मंडल स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष रवी बारगाह और संचालन एस पी सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा पदाधिकारी समेत मितानिन व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...