Raftaar News Cg

संविधान दिवस डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उत्साह से मनाया गया

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) शनिवार को संविधान दिवस के अवसर ग्राम नरगोड़ा में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर संविधान दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सूर्यवंशी समाज अध्यक्ष सीपत परीक्षेत्र द्वारिका खरे रहे। इस बीच द्वारिका खरे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर बाबा साहब ने हम सबको समानता का अधिकार दिया, हमको वोट डालने का अधिकार दिया, जिसकी वजह से हम सम्मानजनक स्थिति में रहते हैं। विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिलेंद्र कौशिक ने कहा कि 2015 से हम 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मना रहे हैं। इससे पहले 26 नवंबर के दिन को हम याद नहीं करते थे। 26 नवंबर 1949 को संविधान को अंगीकार कर लिया गया था। किंतु 26 नवंबर 1950 को लागू किया गया। उन्होंने बताया कि संविधान के निर्माण के लिए एक संविधान सभा का गठन किया गया था। जिसमें 293 सदस्य थे, जिन्होंने 2 साल 11 महीने और 18 दिन के अथक प्रयास से हमारे देश के संविधान का निर्माण किया डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में इसे बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान जनपद सदस्य प्रमिल दास मानिकपुरी, सरपंच प्रतिनिधि प्रजा खरे, राजेश्वर कौशिक, रामगोपाल उपाध्याय, कुँवर गढ़ेवाल, रामशरण गढ़ेवाल, पूर्व सरपंच देवप्रसाद सूर्यवंशी, उपसरपंच ओमप्रकाश बेनर्जी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...