बिलासपुर में आग, लाखों का समान खाक, वीडियो देख पढ़िए खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) घुरु में रविवार रात एक मकान में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शुक्ला परिवार के घर में आग सबसे पहले बरामदे में लगी, जो तेजी से कमरों में फैल गई। गहरी नींद में सो रहे परिवार के सदस्य धुएं से घुटन महसूस करने लगे, जिससे चीख-पुकार मच गई। पड़ोसियों ने तुरंत आवाज सुनकर मौके पर पहुँचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान शुक्ला परिवार के सदस्यों ने छत के रास्ते किसी तरह अपनी जान बचाई।
धुएं के कारण एक बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर के भीतर की संपत्ति, जिसमें तीन दोपहिया वाहन, वॉशिंग मशीन, इन्वर्टर और टीवी सहित लाखों का सामान जलकर खाक हो चुका था। आगजनी से दीवारों में भी दरारें पड़ गई हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है।
