Raftaar News Cg

ग्रामीण से मारपीट करने वाले आरोपियों को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) थाना क्षेत्र के ग्राम बिटकुली में तलवार लेकर ग्रामीण से मारपीट करने वाले आरोपियों को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपियों से तलवार एवं लाठी डंडा जप्त। सीपत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बिटकुली निवासी राहुल कुमार सारथी पिता परसादी ने रिपोर्ट दर्ज कराया की वह सुबह करीबन 8:00 बजे गांव के नया तालाब की ओर गया था। उसी दौरान एक सफेद रंग का बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 10 एडी 6261 में कुछ लड़के आए और गाड़ी से उतरकर हाथ में तलवार डंडा लेकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किए। उसी समय गांव के लोग ने आकर बीच बचाव किये एवं उन लोगो से नाम पूछने पर अपना नाम पुष्पेंद्र वर्मा, जितेंद्र कुमार साहू, दीपक कुमार वर्मा, मुकेश केवट मोपका के रहने वाले बताये और नाम बताने के साथ ही धमकी भी दिए। यह घटना वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करने को आदेशित करने पर टीम बनाकर दबिश देकर 03 आरोपीयो एवं एक विधि से संघर्षरत् बालक को गिरफ्तार किया गया। तथा गिरफ्तार आरोपीयों से एक नग तलवार एवं लाठी डंडा जप्त किया गया। एवं आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया। इस त्वरित कार्यवाही में निरीक्षक हरिशचंद टाण्डेकर, सउनि अभय सत्यार्थी, प्र. आर. प्र. आर. उमाशंकर राठौर, प्र. आर. अकबर अली, आरक्षक चंद्रप्रकाश भारद्वाज, प्रदीप सोनी, धर्मेन्द्र कश्यप डायल 112, विनोद केवट, दीपक साहू, का विशेष योगदान रहा।

ये हैं मारपीट करने वाले आरोपी-

1. पुष्पेन्द्र वर्मा पिता नरेन्द्र कुमार वर्मा उम्र 19 साल निवासी मोपका थाना सरकंडा जिला बिलासपुर

2. मुकेश केंवट पिता संतोष केंवट उम्र 21 साल, निवासी मोपका थाना सरकंडा जिला बिलासपुर

3. जितेन्द्र कुमार साहू पिता स्व. मूलचंद साहू उम्र 19 साल निवासी मोपका थाना सरकंडा जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...