ChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO! कोटा: कोरी डैम से पिकनिक मनाकर लौट रहे पीएससी स्टूडेंट की मौत.. एक अन्य घायल, ओवरस्पीड की वजह से हुआ हादसा, पुलिस कर रही जांच, पढ़िए पूरी खबर……

कोटा: (प्रांशु क्षत्रिय) बेलगहना मार्ग पर स्थित कोरी डेम मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना तब घटी जब युवक पिकनिक मनाने के लिए बिलासपुर से कोटा आए थे और लौटते समय उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार कोरी डैम में पिकनिक मनाने के लिए बिलासपुर से 6 से 7 युवक मोटरसाइकिल पर यात्रा कर रहे थे। जब वे कोटा-बेलगहना मार्ग के कोरी डेम मोड़ के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल नियंत्रण खो बैठी। इस दुर्घटना में काव्य दास महंत उम्र 20 वर्ष और विश्वेंद्र प्रताप सिंह उम्र 19 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में भर्ती कराया गया। चिकित्सा टीम ने काव्य दास महंत को मृत घोषित कर दिया। वह बिलासपुर में पीएससी की कोचिंग कर रहा था। वहीं विश्वेंद्र प्रताप सिंह को गंभीर हालत में सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। दुर्घटना के बाद मृत युवक के शव को मर्चुरी में रखा गया है। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!