BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: जेवरातों की सफाई के बहाने महिला से ठगी, पुलिस जांच में जुटी, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के तारबाहर क्षेत्र में एक महिला के साथ ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें दो युवकों ने सफाई का झांसा देकर महिला से सोने के जेवर चोरी कर लिए। घटना सोमवार की सुबह की है, जब गिरजा वर्मा महिला के घर दो युवक पहुंचे। जानकारी के अनुसार युवक पहले से ही गिरजा वर्मा के पति, गोरेलाल वर्मा से बातचीत कर रहे थे। गिरजा वर्मा भी बातचीत में शामिल हुईं। दोनों युवकों ने बताया कि वे एक कंपनी के प्रतिनिधि हैं, जो बर्तन और जेवर की सफाई का काम करते हैं। गिरजा ने उन्हें एक तांबे का बर्तन साफ करने के लिए दिया, जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक साफ कर दिया। इसके बाद महिला ने उन्हें अपने सोने का मंगलसूत्र, झुमका और कंगन भी सफाई के लिए दिए। युवकों ने सभी जेवर एक डिब्बे में डालकर उसमें केमिकल डालकर गर्म करने के लिए भेजा। इस दौरान गिरजा वर्मा किचन की ओर गईं और उसी समय दोनों युवक मौके से फरार हो गए। जब गिरजा ने डिब्बा खोला, तो देखा कि उनके जेवर गायब थे। घटना के बाद गिरजा ने तुरंत परिवार के सदस्यों को सूचित किया और तारबाहर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उनकी शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 3, 5, और 305 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब दोनों युवकों की तलाश में जुट गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साधनों की मदद से आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!