Raftaar News Cg

कलर बेल्ट प्रमोशन ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन, खिलाडियों को किया गया कलर बेल्ट व प्रमाण पत्र वितरण

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत ताइक्वांडो संघ व छत्तीसगढ़ ताईक्वांडो संघ बिलासपुर के द्वारा बुधवार को संस्कृति क्लब एनटीपीसी सीपत में कलर बेल्ट प्रमोशन ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। उक्त परीक्षा में एनटीपीसी सीपत के संस्कृति क्लब में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों का परीक्षा लिया गया। परीक्षा में 26 खिलाडियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। यह परीक्षा राष्ट्रीय ताइक्वांडो कोच व नेशनल रेफरी प्रदीप कुमार यादव के द्वारा लिया गया। जिसमें ताइक्वांडो के किक, पंच, ब्लॉकिंग, फाइटिंग, स्टेमिना, पुमसे , तथा एडवांस ट्रेनिंग की परीक्षा लिया गया। परीक्षा के बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवीन रंजन भारती, उपाध्यक्ष संजय पांचाल, संस्कृति क्लब के महासचिव सुनील भोई, जॉइन्ट सेक्रेटरी छत्तरपाल पटेल, खेल प्रभारी रवि चन्द्रा, सीपत प्रेस क्लब संरक्षक हिमांशु गुप्ता, प्रांशु क्षत्रिय द्वारा खिलाडियों को प्रदर्शन के आधार पर उन्हें वाइट, ग्रीन, यलो व रेड बेल्ट तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पी. आर. भारती ने खिलाडियों शुभकामनाएं देते हुए निरंतर अभ्यास कर प्रदर्शन में और निखार लाने प्रेरित किया। कलर बेल्ट प्राप्त खिलाड़ी आगामी दिसम्बर माह में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर कोच सूर्या चंद्राकर, शुभम यादव, गरिमा सिंह, रितेश यादव सहित खिलाड़ी उपस्थित थे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...