ChhattisgarhRaftaar News Cg

रतनपुर! सड़क दुर्घटना: 2 दिन के भीतर 3 की मौत…बस के इंतजार में बैठी महिला की मौत, वाहन छोड़ चालक फरार, पढ़िए पूरी खबर……

रतनपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या एक गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। केवल दो दिनों के भीतर तीन लोगों की सड़क हादसों में मौत हो चुकी है। रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बस के इंतजार में सड़क किनारे बैठी एक महिला को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह लगभग 8 बजे की है, जब ग्राम शिल्दहा निवासी 49 वर्षीय अमर बाई बिंझवार पति ताराचंद बिंझवार अपने बेटे के साथ खंडोबा बाबा मंदिर के पास बस का इंतजार कर रही थीं। वह अपनी बेटी के घर गुजरात जाने के लिए निकली थी। तभी रतनपुर के भैरव बाबा मंदिर की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रेलर ने अमर बाई को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रेलर का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद रतनपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है। स्थानीय निवासियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है और प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है। सड़क पर हो रही ऐसी घटनाओं के चलते कई परिवारों का जीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!