ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत से मल्हार तक बदलाव की लहर, एक्शन में कलेक्टर शरण..’अब नहीं चलेगी सुस्ती’—मरीजों को राहत, सिस्टम को चेतावनी—कलेक्टर ने कसी अस्पतालों पर नकेल..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला………

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले के दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर बदलने की ज़बरदस्त मुहिम जारी है। सीपत, मस्तूरी और मल्हार के अस्पतालों में चल रहे कायाकल्प कार्यों का शुक्रवार को कलेक्टर अवनीश शरण ने औचक निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर नाराज़गी जताते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि एक महीने में हर हाल में काम पूरा हो जाना चाहिए! सीपत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में 57 लाख की लागत से हो रहे निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने लेबर रूम में CSR मद से एसी लगाने का निर्देश दिया। साथ ही प्रतीक्षा कक्ष में कुर्सियां लगाने और कर्मचारी आवासों के सुधार की बात कही। उन्होंने कहा कि हर महीने यहां 65 डिलीवरी होना स्वास्थ्य विभाग की अच्छी उपलब्धि है। एनक्यूएएस प्रमाणपत्र की तैयारी भी शुरू करने को कहा। सीपत में ही 80 लाख की लागत से बन रहे 50 सीटर कन्या छात्रावास की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने नाराज़गी जताई और एक माह में हर हाल में निर्माण कार्य पूर्ण करने को कहा। मस्तूरी में 1.93 करोड़ की लागत से नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण तेज़ी से किया जा रहा है। कलेक्टर ने पुराने जर्जर भवन को तोड़कर वहां गार्डन और पार्किंग विकसित करने के निर्देश दिए। ऐतिहासिक नगरी मल्हार के अस्पताल में बारिश में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने सीएमओ और एसडीएम को तुरंत समाधान निकालने कहा। अस्पताल आने वाले डॉग बाइट केसों के लिए एंटी रेबीज इंजेक्शन की उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही, अस्पताल तक की जर्जर सड़क की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

सीधे निर्देश—”छोटी समस्याएं जीवनदीप समिति से तुरंत सुलझाएं”…….

कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से जीवनदीप समिति की बैठक लें और अस्पतालों की छोटी-छोटी समस्याओं को मौके पर ही हल करें।

स्वास्थ्यकर्मियों को मिला आवास, मरीजों को मिलेगा बेहतर ध्यान……

सीपत में निर्मित नए आवासों को तुरंत आबंटित कर दो स्वास्थ्यकर्मियों को रहने के निर्देश भी दिए गए ताकि वे परिसर में रहकर बेहतर सेवाएं दे सकें। इस निरीक्षण दौरे में एसडीएम प्रवेश पैकरा, सीएमएचओ डॉ. प्रमोद तिवारी, ईई लोक निर्माण चैन सिंह विंध्यराज और सीईओ जेआर भगत मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...