BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

सड़क हादसा: थार & बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, बाइक सवार की मौके पर मौत, 2 घायलों का चल रहा इलाज, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे रतनपुर के मेन रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार युवक रूपेश दुबे की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना गहलोत ढाबा के पास उस समय हुई जब रूपेश सड़क पार कर रहे थे। मौजूदा लोगों से मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने अचानक उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर के बाद कार ने रूपेश को लगभग 20 फीट तक घसीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार भी पलट गई, जिसमें सवार दो युवक वासु ठाकुर और गौरव सिंह घायल हो गए। घटना के बाद वासु और गौरव किसी तरह कार से बाहर निकलने में सफल हुए और उन्हें तुरंत पाली अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। स्थानीय पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और रूपेश के शव को अस्पताल भेजा। रतनपुर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!