BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: बर्थडे पार्टी में लहरा रहे थे हथियार..आरोपियों से 4 चाकू व 14 मोटर साईकिल जब्त, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बुधवार को सिरगिट्टी पुलिस ने मैत्री चौक क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चाकू और तलवार लहराकर नागरिकों को परेशान करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया।

पुलिस को मिली सूचना के अनुसार लगभग 15 से 20 लड़के वहां जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे और वे हाथ में धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को धमका रहे थे, जिससे स्थानीय निवासियों में भय का माहौल पैदा हो गया था। सूचना मिलने के बाद थाना सिरगिट्टी की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की। पुलिस को देखकर कुछ आरोपी भागने लगे, लेकिन चार व्यक्तियों को सावधानीपूर्वक पकड़ा गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 04 नग चाकू बरामद किए और मौके से 14 मोटर साइकिल भी जप्त की। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

ये हैं पकड़े गए आरोपी…….

01.रोशन मंडावी पिता अनिल मंडावी उम्र 21 वर्ष निवासी साई मंदिर के पास सिरगिटटी,

02.राज मिश्रा उर्फ बिटटू पिता दिलीप मिश्रा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम कोरमी ग्रीन कालोनी वार्ड नंबर 01 सिरगिटटी,

03.सूजल खैरवार पिता राजकुमार खैरवार उम्र 20 वर्ष निवासी नयापारा संतोषी मंदिर वार्ड नंबर 12 सिरगिटटी,

04.ओम दिवाकार पिता कन्हैया दिवाकर उम्र 19 वर्ष निवासी कोरमी रोड सिरगिटटी जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!