BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: गांवों में सरकारी जमीन की खरीद-फरोख्त की सूचना के लिए विशेष प्रकोष्ठ का हुआ गठन.. मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर कार्यवाहीं करने के निर्देश, यहां के तहसीलदार के प्रति नाराजगी, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) गांवों में सरकारी भूमि की खरीदी बिक्री की सूचना देने के लिए जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा में विशेष प्रकोष्ठ बनाया गया है। भू-अभिलेख शाखा के प्रभारी एवं संयुक्त कलेक्टर मनीष साहू को प्रकोष्ठ का नोडल अधिकारी बनाया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक टीएल की बैठक में समीक्षा करते हुए इस आशय के निर्देश दिए। कलेक्टर स्वयं प्राप्त शिकायतों पर की गयी कार्रवाई की साप्ताहिक समीक्षा करेंगे। उन्होंने बैठक में राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं और लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा की। l कलेक्टर श्री शरण ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों एवं उनके समाधान की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री जनदर्शन से प्राप्त शिकायतों के निराकरण की धीमी चाल पर सकरी तहसीलदार के प्रति नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने समय सीमा से पहले ऐसे मामलों का निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने हर ग्राम पंचायत को बायोमेट्रिक मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आयुष्मान कार्ड सहित शासन की अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने में यह मशीन कारगर साबित होगा। लगभग 3 हजार रूपए एक मशीन की लागत है। कलेक्टर ने आने वाले दिनों में त्योहारों के सिलसिले को देखते हुए फूड सेफ्टी अफसर को मिठाई दुकानों का व्यापक निरीक्षण करने को कहा है। कलेक्टर ने अनुदान प्राप्त गोशालाओं की जांच करने के निर्देश पशु चिकित्सा विभाग को दिए। एक सप्ताह में इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। गोशालाओं में प्रति पशु प्रति दिन 25 रूपये की अनुदान प्रदान की जाती है। उन्होंने डीईओ से रसोई कक्ष विहीन शालाओं की लिस्ट मांगी है ताकि किसी योजना से इनका निर्माण किया जा सके। कलेक्टर ने कौशल पखवाड़ा के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!