BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

मस्तूरी ब्लॉक के इस गांव के किसानों का फसल हुआ नुकसान, मुआवजे की मांग..बिलासपुर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण ने सोमवार को साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन प्रेषित करते हुए जल्द निराकरण के निर्देश दिए। साप्ताहिक जनदर्शन में पहुंचे मस्तूरी ब्लॉक के जयरामनगर (खैरा) गांव के किसानों ने धान में लगे तनाच्छेदक कीट के प्रकोप से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने कलेक्टर से गुहार लगाई है। कलेक्टर ने मस्तूरी एसडीएम को आवेदन भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। तखतपुर ब्लॉक के ग्राम नेवरा निवासी रामनाथ साहू ने किसान ऋण पुस्तिका में नाम दर्ज कराने कलेक्टर को आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि ऋण पुस्तिका में नाम नहीं होने से धान विक्रय नहीं कर पा रहे हैं। कलेक्टर ने मामले को गनियारी तहसीलदार को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सीपत के ग्राम जांजी निवासी योगेश कुमार यादव ने विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने कलेक्टर से गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि आंखों की समस्या होने से कुछ भी काम नहीं कर पाने के संबंध में जानकारी देते हुए आवेदन दिया। कलेक्टर ने सिविल सर्जन बिलासपुर को आवेदन भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रगति कुर्रे ने सड़क दुर्घटना में पति की मृत्यु का मुआवजा दिलाने कलेक्टर से गुहार लगाई है। इस मामले को एसडीएम बिलासपुर देखेंगे। देवरीखुर्द निवासी भारती बरगाह ने निराश्रित पेंशन दिलाने कलेक्टर से गुहार लगाई है। कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को आवेदन भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्...