BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: दुर्गा विसर्जन स्थल पर पी रहा था शराब, कोर्ट के बाबू होने का हवाला देकर पुलिसकर्मियों को दी धमकी…पुलिस ने की कार्यवाही, पढिए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रविवार को सुबह से ही शहर के विभिन्न समितियों के लोग छठघाट पर दुर्गा विसर्जन के लिए जुटने लगे। देर रात तक विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान एक व्यक्ति शराब पीने विसर्जन स्थल पर बैठ गया। जब लोगों ने उस व्यक्ति को विसर्जन स्थल में शराब पीने से मना किया, तो उसने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने मोपका चौकी पुलिस को इस मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति की पहचान बद्री प्रसाद रजक पिता नजर लाल रजक उम्र 38 वर्ष निवासी तोरवा के रूप में की। वह खुद को सीजेएम कोर्ट में बाबू के पद पर कार्यरत बताकर पुलिसकर्मियों को ही धमकाने लगा। पुलिस ने जब उसे समझाने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस टीम के साथ अभद्रता की और गाली-गलौज करने लगा। मौके पर मौजूद पुलिस ने बद्री प्रसाद को मोपका चौकी लाकर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद भी वह पुलिस को धमकी देने से नहीं चूका, कहकर बोला..मैं कोर्ट का बाबू हूं, एसपी से शिकायत करूंगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!