BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News Cg
VIDEO: ट्रेन में कटकर युवक ने की आत्महत्या..चाय पीकर पहुंचा था रेल्वे ट्रेक, पुलिस जुटी जांच में, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के लालखदान ओवर ब्रिज के पास रविवार को एक युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना पर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है। आत्महत्या के कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है।
मिली जानकारी के अनुसार तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान केवटपारा निवासी दुर्गेश साहू पिता दुकालू राम साहू उम्र 25 वर्ष घर से सुबह चाय पीने के बाद निकाला था। जो लालखदान ओवर ब्रिज के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंचा। सुबह 10:00 बजे के करीब वह ट्रेन के सामने कूद गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
