BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: 25 फीट की ऊंचाई में काम कर रहा मजदूर गिरा जमीन पर, हॉस्पिटल ले जाते ही मौत, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बुधवार को एक मजदूर की निर्माणाधीन मकान से गिरकर मौत का मामला सामने आया है। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शांति लॉज के पास करबला में हुई। मृतक मजदूर की पहचान कतियापारा निवासी उत्तम केंवट के रूप में हुई है, जो ठेकेदार शंतराम केवट के बुलाने पर काम करने आया था। बुधवार सुबह उत्तम केंवट अपने साथियों के साथ लगभग 25 फीट ऊँचाई पर काम कर रहा था। जानकारी के अनुसार काम के दौरान उत्तम का पैर फिसल गया, जिससे वह निर्माणाधीन मकान से गिर पड़ा। घटना के बाद ठेकेदार शंतराम केवट ने तुरंत उत्तम को सिम्स हॉस्पिटल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार उत्तम केंवट का गिरना संभवतः बिजली के तार के संपर्क में आने के कारण हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके साथी ने ग्रील को पकड़कर अपनी जान बचा ली, लेकिन उत्तम की इस दुर्घटना में जान चली गई। घटना लगभग दोपहर 12 बजे के आसपास हुई और चिकित्सकों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में पंचनामा तैयार किया है और शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मजदूर की मौत की वास्तविक वजह पीएम रिपोर्ट में ही स्पष्ट हो सकेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!