BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

2 सड़क हादसा: पूरा & खम्हरिया में हुई घटना..पिता-पुत्र सहित 22 वर्षीय युवक की मौत, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को घटित 2 अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामलें की जांच शुरू कर दी हैं। मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना थाना क्षेत्र के बेलपान के निकट ग्राम पूरा के पास घटी, जिसमें बेलगहना में रहने वाला रितेश केंवट पिता लक्की प्रसाद केवट उम्र 22 वर्ष अपने मामा के घर ग्राम बसही अपने साथी प्रेम कुमार पटेल को लेके गया हुआ था। जब रितेश और प्रेम शाम 6 बजे के आसपास ग्राम पूरा के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे बाइक क्रमांक सीजी 10 ईपी 9708 के चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए रितेश की बाइक को ठोकर मार दी। जिससे रितेश की मौके पर ही मौत हो गई, वही घायल प्रेम को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

वहीं दूसरी घटना ग्राम खम्हरिया के शिखा राइस मिल के सामने घटी। ग्राम लाखासार निवासी रूपचंद शर्मा पिता नक्छेद शर्मा उम्र 81 वर्ष अपने बेटे प्रशांत शर्मा के साथ बिलासपुर की ओर जा रहे थे, तभी ग्राम खम्हरिया के शिखा राइस मिल के सामने स्विफ्ट कार क्रमांक सीजी 28 एक्स एल 1038 के चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए, गाड़ी चला रहे प्रशांत शर्मा की बाइक को ठोकर मार दी, जिससे पिता पुत्र दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे परिजनों ने घायल पिता-पुत्र को अपोलो हॉस्पिटल ले जाया, लेकिन अधिक चोट की वजह से रूपचंद शर्मा की रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं घायल प्रशांत को अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान प्रशांत शर्मा की भी मौत हो गई । दोनों मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!