BilaspurChhattisgarhCrimeHealthRaftaar News CgSipat

सीपत: सड़क दुर्घटना में बोरी फैक्ट्री के कैमरा ऑपरेटर की मौत, तेज रफ्तार माजदे ने कुचला, पुलिस ने ड्राइवर को किया गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर……

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंधी में रविवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सीपत पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ठरकपुर निवासी बलराम पटेल का 22 वर्षीय पुत्र प्रशांत पटेल ग्राम पंधी स्थित बोरी फैक्ट्री में कैमरा ऑपरेटर था। जो शनिवार की रात ड्यूटी करने बोरी फैक्ट्री गया था। प्रशांत रविवार की सुबह 7 बजे ड्यूटी से छुट्टी होने पर किसी काम से बिलासपुर की ओर निकला था, तभी ग्राम पंधी स्थित दीवान राइस मिल के ठीक सामने कोरबा से बिलासपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार माजदा क्रमांक सीजी 10 आर 0790 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए प्रशांत को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस की टीम घटनास्थल पहूंची, जहां प्रशांत को हॉस्पिटल भेजवाया गया। सिर में गंभीर चोट होने की वजह से रास्ते में ही प्रशांत की मौत हो गई। पुलिस ने माजदा जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया हैं।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...