BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

मस्तुरी विकासखंड के स्कूल में बच्चों से ढोवाया जा रहा चावल बोरी, बच्चों ने कहां 2 क्विंटल लाए..विडियो हुआ वायरल, विडीयो देख पढ़िए खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तुरी विकासखण्ड स्थित एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में छात्रों से चावल ढुलवाने का विवादास्पद मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूली बच्चे साइकिल पर 50 किलोग्राम की चावल की बोरी लेकर जाते हुए देखे जा सकते हैं। ग्राम सोन के प्राइमरी स्कूल में मध्यान्ह भोजन के लिए चावल लाने का कार्य छात्रों से कराया जा रहा है। बच्चों ने बताया कि उन्हें चार बार में 50-50 किलो के दो क्विंटल चावल स्कूल तक पहुंचाने के लिए कहा गया। इस कार्य को स्कूल की हेडमास्टर पुष्पा साहू द्वारा संचालित किया जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के काम कराने से बच्चों की पढ़ाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। हेडमास्टर और शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के बजाय उन्हें काम करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इस मुद्दे पर स्थानीय समुदाय में आक्रोश है। इस मामले में हेडमास्टर पुष्पा साहू का कहना है कि वायरल वीडियो पुराना है और उन्हें बदनाम करने के लिए कुछ लोग इसे फिर से प्रसारित कर रहे हैं। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है। यह पहली बार नहीं है जब बच्चों से इस तरह के कार्य कराए जा रहे हैं। इससे पहले बिल्हा ब्लाक में बच्चों से कप-प्लेट धुलवाने और मस्तुरी ब्लाक में भृत्य द्वारा छात्रों से पान-गुटका मंगवाने के मामले भी सामने आ चुके हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...