VIDEO! सीपत: सुनील कोचिंग सेंटर में चल रहा रोजगार मेला, सुरक्षा जवानों व सुप्रवाइजर के पदों पर निकली भर्ती, 374 अभ्यार्थियों ने कर लिया आवेदन, आज अंतिम दिन, विडियो देख पढ़िए पूरी खबर…..


सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कौशल विकास योजना के अंतर्गत विशेष भर्ती अभियान के तहत रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। यह मेला सीपत के सुनील कोचिंग सेंटर में चल रहा है। इस मेले में सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सुरक्षा जवान के लिए योग्यता 8वीं पास, लंबाई 65 सेमी और उम्र 18 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं सुपरवाइजर पद के लिए स्नातक डिग्री व एनसीसी सर्टिफिकेट, लंबाई 172 सेमी और उम्र 23 से 37 वर्ष होनी चाहिए। सुरक्षा जवान के लिए कुल 1000 पद और सुपरवाइजर के लिए 50 पद रिक्त हैं। रोजगार मेले की शुरुआत 1 अक्टूबर से हुई, जिसमें पहले दिन 111, दूसरे दिन 118 और तीसरे दिन 145 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
सुनील कोचिंग सेंटर के संचालक और भर्ती अधिकारी ने बताया कि इस मेले के दौरान अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण भी किया जा रहा है। रोजगार मेले का अंतिम दिन 4 अक्टूबर है। चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम 5 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। चयनित सुरक्षा जवानों को एक माह का प्रशिक्षण और सुपरवाइजरों को दो माह का प्रशिक्षण कैपिटल ट्रेनिंग अजीज नगर मोयनाबाद हैदराबाद में दिया जाएगा।


