ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शराब माफियाओं के हौसले बुलंद, आबकारी विभाग की टीम पर पथराव, शासकीय वाहन के शीशे टूटे, महिला तस्कर गिरफ्तार!

बलौदाबाजार: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कसडोल से कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां शराब माफियाओं ने आबकारी विभाग की टीम पर हमला कर दिया। सोनाखान इलाके में अवैध शराब पकड़ने पहुंची टीम पर माफियाओं ने पथराव किया, जिससे शासकीय वाहन के शीशे चकनाचूर हो गए। गनीमत रही कि इस हमले में सहायक आबकारी अधिकारी और टीम के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना उस समय हुई जब आबकारी विभाग की टीम अवैध कच्ची महुआ शराब की तस्करी रोकने के अभियान के तहत कार्रवाई करने गई थी। माफियाओं के हमले के बाद भी टीम ने हिम्मत नहीं हारी और मौके से कच्ची महुआ शराब बेचने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान को और तेज किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार भले ही प्रदेश में शराब की अवैध बिक्री पर सख्ती के दावे कर रही हो, लेकिन कसडोल की यह घटना बताती है कि जमीनी स्तर पर शराब माफियाओं के हौसले अब भी कम नहीं हुए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
निरीक्षण में गायब मिले पंचायत सचिव; जिला पंचायत CEO ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश..कोट... बिलासपुर में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल : 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की बदली जिम्मेदारी, प्रकाश स... बस्तर में बाढ़ से खेती चौपट : मुआवजे के लिए किसानों की गुहार, BKS ने प्रति एकड़ ₹65,100 देने की उठाई... बिलासपुर में मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं खुली आंखें; संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनो... सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर बड़ा खेल; 21 लाख एडवांस लेकर दूसरे को बेचने की कोशिश का आरोप, न्यायालय में ... CM साय का कांग्रेस पर बड़ा हमला : महंत के 2028 वाले दावे को बताया खयाली पुलाव, बोले- हमनें गन्ने की ... रायगढ़ में प्रोफेसर को अगवा कर UPI से ठगी : चाकू दिखाकर बनाया बंधक, 48 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार साय कैबिनेट की बैठक कल : CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति, सिंगापुर के निवेश प्रस्तावों और कर्मचारियों के म... रायपुर में सैलून से MDMA ड्रग्स जब्त : दो महिलाएं और ट्रांसजेंडर गिरफ्तार, 1.47 लाख का नशा बरामद सूरजपुर दोहरे हत्याकांड : फांसी की सजा के बाद दोषियों की जेल बदली जा रही, फूल सिंह उर्फ रिंकू रायपुर...