BilaspurChhattisgarh

VIDEO! बिलासपुर: इलाज के अभाव में युवती की मौत, एक्सीडेंट में हुई थी घायल…परिजनों ने मचाया हंगामा, विडियो देख पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: ( प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर के श्री सांई अस्पताल में भर्ती एक 21 वर्षीय युवती की इलाज के अभाव में मौत हो गई। युवती साक्षी तिवारी जो कोटा क्षेत्र की निवासी थी, 23 सितंबर को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई थी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से श्री सांई अस्पताल में रेफर किया गया था, लेकिन परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति का कभी जायजा नहीं लिया। परिजनों के अनुसार साक्षी को 24 सितंबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था और उन्हें बताया गया था कि कुछ दिनों में बेहतर उपचार के बाद उसे छुट्टी मिल जाएगी। 10 दिन बीत जाने के बाद भी कोई डॉक्टर उसकी देखभाल के लिए नहीं आया। अंतिम समय में जब साक्षी की हालत गंभीर हो गई, तब भी अस्पताल स्टॉफ ने उसकी स्थिति को नजरअंदाज किया। बुधवार को साक्षी की मौत हो गई, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया।

अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप…….

साक्षी की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि साक्षी एक दिन पहले तक सामान्य स्थिति में थी और उसके मरने की स्थिति में नहीं थी। परिजनों ने मांग की कि अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

अवैध वसूली का मामला…….

परिजनों ने आरोप लगाया कि साक्षी का इलाज आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मुफ्त में कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अस्पताल ने उनसे रजिस्ट्रेशन और दवाइयों के नाम पर पैसे वसूले। कुल मिलाकर अस्पताल में 9 दिनों के इलाज के दौरान परिजनों से 50,000 रुपये की राशि ली गई, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने इस पैसे का कोई रसीद नहीं दी।

पुलिस ने किया समझाने का प्रयास……

हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन परिजन अपने बुनियादी अधिकारों और न्याय की मांग करते रहे।

आयुष्मान योजना की अनियमितताएं…....

आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है, लेकिन स्थानीय अस्पतालों में अक्सर मरीजों से अवैध रूप से पैसे वसूले जाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। अस्पतालों में भर्ती के बाद मरीजों को विभिन्न बहानों से पैसे देने के लिए मजबूर किया जाता है, जिससे शासन को भी आर्थिक नुकसान होता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!