BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News Cg

बिलासपुर! दहेज प्रताड़ना: शादी के 2 दिन बाद ही शुरू हो गई बुलेट की मांग, गाली-गलौज मारपीट सहने के बाद महिला पहुंची थाने, कार्यवाहीं की मांग, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा की एक महिला ने महिला थाना में जाकर अपने पति और ससुराल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसका विवाह 11 मई 2024 को मस्तुरी निवासी विजय कुमार राठौर से हुआ था। शादी के बाद से ही पति, सास और ससुर ने उसे दहेज में बुलेट गाड़ी की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। प्रार्थिया ने कहा कि शादी के दो दिन बाद से ही उसे गाली-गलौज और मारपीट का सामना करना पड़ा। उसके पति और ससुराल वाले लगातार 5 लाख रुपये या गाड़ी लाने की धमकी दे रहे थे। मजबूर होकर महिला के दादा और मौसा उसे ससुराल से लेकर मायके आए। महिला ने आगे कहा कि 27 मई को उसके पति और अन्य परिवार के सदस्य उसे समझाने के लिए मायके आए और वापस ले गए। घर लौटने के बाद भी सास ने पहले की तरह झगड़ा शुरू कर दिया, जिसके चलते वह मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान हो गई। महिला ने यह भी बताया कि 1 अगस्त को एक सामाजिक बैठक में उसके पति ने उसकी स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देकर उसे घर से निकालने की बात कही। इसके बाद वह अपने पति के साथ किराए के मकान में रहने लगी, जहां ससुराल वाले पति की अनुपस्थिति में पहुंचकर गाली-गलौज करते रहे। महिला ने अपने परिवारवालों को सारी घटनाओं की जानकारी दी, जिसके बाद उसे पता चला कि उसके पति ने मस्तुरी थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अंततः महिला ने महिला थाना पहुंचकर अपने पति, सास और ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रार्थिया की शिकायत पर धारा बीएनएस 85, 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...