Raftaar News Cg

महिलाओं की आर्थिक संपन्नता और आत्मनिर्भरता के लिए मोदी जी संकल्पित : कौशिल

धनिया में 45 दिवसीय सिलाई मशीन प्रशिक्षण का हुआ समापन

 

 

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से स्किल इंडिया मिशन के तहत सिलाई मशीन प्रशिक्षण योजना चलाया जा रहा हैं। इसी क्रम में ग्राम धनिया में 45 दिवसीय सिलाई मशीन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम के 21 महिलाओं ने इस योजना का लाभ लिया, जिसका बुधवार को समापन हुआ। समापन में महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य नूरी दिलेंद्र कौशिल उपस्थित रहे। इस बीच संबोधन में जिला पंचायत सदस्य नूरी दिलेंद्र कौशिल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की आर्थिक संपन्नता और आत्मनिर्भरता के लिए मोदी जी संकल्पित हैं, इसलिए महिलाओं के हित में मोदी जी ने अनेक फैसले लिए हैं, स्व सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बात हो चाहे विभिन्न प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भरता की बात चाहे महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए शौचालय निर्माण की बात हो चाहे मुस्लिम महिलाओं के आत्मसम्मान को ध्यान में रखकर तीन तलाक समाप्त करने की बात हो मोदी जी ने हर क्षेत्र में महिलाओं के आगे बढ़ने के लिए कदम उठाया है। समापन कार्यक्रम के अवसर पर शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलेंद्र कौशिल, सरपंच तुषित पाटनवार, बलराम पाटनवार, पुष्पेंद्र दास महंत, सरजू दास, निर्मल दास, बबिता पाटनवार, सुलोचना, रानु रात्रे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...