ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत: ट्यूब बेल से घर लौट रहे किसान की पानी में तैरती मिली लाश, पुलिस कर रही मामलें की जांच, पढ़िए पूरी खबर…..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) ट्यूब-बेल से घर जा रहे अधेड़ की पानी में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम चंगोरी निवासी 46 वर्षीय रामअवतार पटेल पिता बहोरन पटेल सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम निपनिया में खेती किसानी करते थे। मंगलवार को शाम 4 बजे ट्यूब बेल से अपने घर चंगोरी जाने के लिए निकले थे। जब बुधवार तक वे घर नहीं पहुंचे, तो उनके बेटे ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान ट्यूब बेल से कुछ दूरी पर तुंगन नाले में रामअवतार की लाश पानी में तैरती हुई मिली। सूचना मिलने पर सीपत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में नाले के मेढ़ से रामअवतार के पैर खिसकने के निशान पाए गए हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वे गिरकर पानी में डूब गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!