VIDEO! बिलासपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: खाना बनाते वक्त लगी आग, मालिक व किरायेदार घायल, चल रहा इलाज, विडीयो देख पढ़िए पूरी खबर………


बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र के रामायण चौक स्थित राम मोहल्ला में सोमवार की सुबह एक घर में आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में एक युवक बुरी तरह झुलस गया, जबकि मकान मालिक को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मण यादव का मकान है, जिसमें संतोष साहू नामक युवक किराए पर रह रहा था। संतोष सुबह गैस पर खाना बना रहा था, तभी अचानक गैस रिसाव के कारण आग लग गई।
आग लगने पर संतोष ने तुरंत बाहर निकलकर मकान मालिक और अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। सभी ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान गैस सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हो गया। जिसमें संतोष साहू गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि लक्ष्मण यादव के सिर पर गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका सघन उपचार जारी है।

