BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO! बिलासपुर: 8 वर्षीय बालक पर गिरा दिवाल, हुआ घायल, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया आरोप, विडियो देख पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले के चिंगराजपारा प्रभात चौक के पास शुक्रवार को एक 8 वर्षीय बच्चे के ऊपर दीवार गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब बच्चा घर से बाहर निकल रहा था और नाली का निर्माण कार्य चल रहा था। घायल बच्चे का इलाज चिल्ड्रन स्टार चिल्ड्रन हॉस्पिटल में जारी है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस दुर्घटना के पीछे ठेकेदार विकास अग्रवाल की लापरवाही है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान मना करने के बावजूद ठेकेदार ने दीवार को हटाने की बजाय नाली का निर्माण जारी रखा। क्षेत्र के निवासियों ने कहा कि उन्हें पहले दीवार को हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन ठेकेदार ने उनकी बात को अनसुना कर दिया।

घायल बच्चे के परिजनों का कहना है कि ठेकेदार ने उन्हें आश्वासन दिया था कि बच्चे के इलाज का सभी खर्च वह उठाएगा, लेकिन अब वह अपने वादे से मुकर गया है। इस घटना के बाद रविवार को परिजनों ने मीडिया से बातचीत करते वक्त ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कहीं है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!