BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: दुर्व्यवहार के आरोप में शिक्षकों पर हुई कार्यवाही, निलंबन की अवधि में एक को सीपत तो दूसरे को मस्तुरी, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले में शिक्षा विभाग ने दो शिक्षकों को अपने सहकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में निलंबित कर दिया है। सहायक शिक्षक ममता सोनी एलबी प्राथमिक शाला बिजौर के खिलाफ जप्त शिकायत की जांच में उनके द्वारा अन्य कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार की पुष्टि हुई। जांच में प्राप्त वीडियो क्लिपिंग ने भी इस आरोप को सही ठहराया।

ममता सोनी का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचारण नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन है। इस कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनका निलंबन अवधि में मुख्यालय प्राचार्य शासकीय उच्च माध्यमिक शाला मस्तूरी रहेगा और उन्हें जीवन-निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। वहीं सहायक शिक्षक पोलेश्वर यादव एलबी प्राथमिक शाला बिजौर के खिलाफ भी गंभीर आरोप लगे हैं। जांच रिपोर्ट में उनकी ओर से सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट, अध्यापन छोड़कर गपशप करना, छात्रा की पिटाई करना और एसएमसी अध्यक्ष को धमकी देने की पुष्टि हुई है। पोलेश्वर यादव का यह आचरण भी सिविल सेवा आचारण नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन है, जिसके चलते उन्हें भी निलंबित किया गया है। उनका मुख्यालय कार्यालय प्राचार्य शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीपत रहेगा और उन्हें भी जीवन-निर्वाह भत्ते की पात्रता मिलेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; सकरी पुलिस ने घंटों में सुलझाई चोरी की वारदात: डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम की मदद से मिली सफ... खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार, 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त! बिलासपुर; अटल आवास में पानी को लेकर फूटा जनाक्रोश, महिलाओं ने खोला निगम-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा: पेय... बिलासपुर में पोस्टर कील मुक्त अभियान: पेड़ों से हटाए पोस्टर-बैनर और कीलें, वृक्ष संरक्षण का दिया संद... बिलासपुर; संत गाडगे बाबा के आदर्शों से बनेगा समरस और विकसित छत्तीसगढ़: बोदरी में 150वीं जयंती समारोह... बिलासपुर; बिजली कर्मी की संदिग्ध मौत...शव मिलने से सनसनी: करंट से गई जान या रची गई हत्या की साजिश? श... बिलासपुर; लापता बुजुर्ग की पेड़ में लटकी मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भाजयुमो ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ बिलासपुर; नारायण ई-टेक्नो स्कूल की जांच तेज करने की मांग, एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन! बिलासपुर; डेढ़ करोड़ की लागत से बदला भारती नगर मुक्तिधाम का स्वरूपअवलोकन कर, लगाए नीम के पौधे: 35 सी...