ChhattisgarhRaftaar News Cg
VIDEO! तालाब में डूबने से दो स्कूली बच्चों की मौत: पास में यूनिफार्म और जूता भी, पुलिस कर रही जांच, देखिए विडीयो…..


रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक दुःखद घटना घटी, जहां दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों बच्चे तालाब में नहाने के दौरान डूब गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। मृतक बच्चों की उम्र क्रमशः 8 और 10 वर्ष थी।

घटना न्यू राजेंद्र नगर के अपना गार्डन के पास स्थित तालाब में हुई। पुलिस को तालाब के किनारे बच्चों की यूनिफॉर्म और जूते मिले हैं, जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि वे नहाने के दौरान ही डूबे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इस दुखद घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी एकत्र की जा रही है। इस घटना से परिवार और स्थानीय समुदाय में गहरा शोक व्याप्त है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS
