ChhattisgarhRaftaar News Cg

जंगल में फांसी के फंदे पर एक साथ लटके मिले प्रेमी जोड़े: युवती 4 दिन से थी लापता, पुलिस कर रही मामले की जांच….

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जंगल में एक प्रेमी जोड़े का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के धरमपूरा गांव में मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने जंगल में एक युवक और युवती की लाश को पेड़ से लटके देखा, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मृतक युवती की पहचान धनेश्वरी यादव पिता हेमंत यादव निवासी ग्राम नारागांव के रूप में हुई है, जो बीते 4 दिन से लापता थी। वहीं युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। प्रेमी जोड़े का शव 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बालोद थाना प्रभारी और उनकी टीम मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना स्थल से प्रेमी जोड़े का मोबाइल भी बरामद किया है और मामले की जांच कि जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ...