BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO! बिलासपुर: ईद मिलादुन्नबी पर शहर में लहराया फिलिस्तीन का झंडा, तारबहार क्षेत्र की घटना, SP से शिकायत के बाद पुलिस कर रही मामले की जांच, विडीयो देख पढिए पुरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सोमवार को बिलासपुर के तारबाहर क्षेत्र में एक विवादित घटना घटी, जिसने क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया है। सड़क पर फिलिस्तीन का झंडा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे स्थानीय हिंदू संगठनों ने विरोध जताया है। सूत्रों के अनुसार तारबाहर क्षेत्र में जुलूस निकालने की तैयारी चल रही थी, जब अचानक सड़क पर फिलिस्तीन का झंडा दिखाई दिया। इस झंडे को देखकर स्थानीय हिंदू संगठनों ने एसपी से शिकायत की और इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि विदेशी देश का झंडा लहराना न केवल गलत है, बल्कि यह एक “अति निंदनीय” कृत्य है।

हिंदू संगठनों के अनुसार धार्मिक आयोजनों में विदेशी झंडों का प्रदर्शन संवेदनशीलता और आदर्शों के खिलाफ है और इससे सांप्रदायिक सौहार्द्र को नुकसान पहुँच सकता है। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि विवादित झंडा किसने और क्यों लहराया। पुलिस ने यह आश्वासन दिया है कि धार्मिक आयोजनों में किसी भी प्रकार के विवादित प्रतीकों या झंडों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी बात की गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!