ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत: खारुन नदी में बहे अभिषेक की 18 घंटे बाद मिली लाश, परिजनों में शोक का माहौल, सीपत पुलिस कर रही मामले की जांच…..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना क्षेत्र के ग्राम खजरी में गुरुवार को 16 वर्षीय अभिषेक ध्रुव खारुन नदी में नहाते समय तेज बहाव के कारण बह गया। यह घटना उस समय घटित हुई जब अभिषेक अपने दो दोस्तों के साथ शाम करीब 5 बजे नदी में स्नान करने गया था। अभिषेक जब नदी में नहा रहा था, तभी अचानक नदी में तेज बहाव आ गया। इस बहाव में अभिषेक बहने लगा और उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण अभिषेक बह गया। अभिषेक के दोस्तों ने तुरंत इस दुर्घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी, जिन्होंने सीपत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की, लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण खोजबीन के बावजूद अभिषेक का कोई पता नहीं चल सका। अगले दिन शुक्रवार को पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से फिर से खोजबीन की। इस दौरान अभिषेक का शव घटनास्थल से लगभग 20 मीटर दूर जलकुम्भियों में फंसा हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक ध्रुव स्व. दुर्गेश ध्रुव का पुत्र था। उसकी पढ़ाई आठवीं कक्षा तक हुई थी और उसके परिवार में तीन भाई हैं। परिजनों ने बताया कि अभिषेक गूंगा था। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर जेल में कैद अपराधि का इंस्टाग्राम एक्टिव, सिस्टम हुआ बेनकाब..सलाखों के पीछे से हिस्ट्रीशीटर... सीपत; चरित्र शंका में पत्नी को जहर पिलाने की कोशिश: हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; सीपत क्षेत्र के इस बोरी फैक्ट्री में हादसा; 25 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, सुरक्षा व्... गंडई मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: शादी में जा रहे 6 युवक हादसे का शिकार; 4 युवकों की मौत...2 गंभीर घायल! गम्हरिया में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा: शादी से लौटते समय विवाद के बाद की गई हत्या; शव सड़क किनारे ... इंस्टाग्राम रील के लिए स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा: युवक पर लगा भारी जुर्माना! रायपुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला: मामूली टक्कर के बाद मांगे 10 हजार रुपए; हेलमेट से हमला कर पत्रका... बिलासपुर; शिक्षक से मारपीट का मामला: मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मचारी पर हमला, शासकीय कार्य में बाधा ड... मस्तूरी; जनसुनवाई पर दाग, लेन-देन का वीडियो बना मुद्दा..वीडियो ने खोली जनसुनवाई की परतें, पारदर्शिता... बिलासपुर; सुलह की बातचीत के दौरान हुआ विवाद: मोपका में चाकूबाजी से युवक की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार!