BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News CgSipat

सीपत: गणेश विसर्जन व ईद पर्व पर नहीं बजेगा DJ, कोटवार करेंगे मुनियादी..आदेश की अवहेलना करने पर की जायेगी राजसात की कार्यवाहीं, DJ संचालकों की बैठक आज, पढ़िए पूरी खबर…….

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) गणेश विसर्जन और ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरूवार को सीपत थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार सोनू अग्रवाल ने की। बैठक में तहसीलदार सोनू अग्रवाल ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि गणेश विसर्जन और ईद मिलादुन्नबी पर्व के दौरान डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार के वाहनों का उपयोग नहीं किया जाएगा और यदि वाहन मालिक इस आदेश की अवहेलना करते हैं तो उनके खिलाफ राजसात और परमिट रद्द करने जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीजे प्रतिबंध की अनदेखी करने वाले संचालकों के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि गणेश विसर्जन उन्हीं स्थानों पर किया जाएगा जहां परंपरागत रूप से किया जाता रहा है। अन्यथा इसकी पूर्व सूचना थाना और पंचायत को देनी होगी। विसर्जन के समय तालाबों और नदियों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई और विसर्जन के बाद स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया गया। विसर्जन स्थल पर उचित लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया। बच्चों को पानी में उतारने से बचाने की सलाह दी गई और प्रत्येक गांव में कोटवार द्वारा मुनादी कराने की बात कही गई। ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर तहसीलदार ने कहा कि 16 सितंबर को ईद के दिन गणेश विसर्जन और ईद जुलूस के समय यह सुनिश्चित किया जाएगा कि दोनों जुलूस आमने-सामने न हों। इसके लिए पुलिस पेट्रोलिंग भी तैनात की जाएगी। उन्होंने शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।

सीपत थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बैठक में नशाखोरी और शराब के नशे में पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिक साउंड सिस्टम वाले वाहनों की अनुमति नहीं होगी और गणेश विसर्जन और ईद मिलादुन्नबी पर किसी भी अव्यवस्था फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विसर्जन और जुलूस के दौरान बैंड और ढोल का उपयोग किया जा सकता है, लेकिन डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। शुक्रवार को क्षेत्र के डीजे संचालकों की बैठक बुलाकर उन्हें शासन के निर्देशों से अवगत कराया जाएगा। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, हिंडाडीह सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र लास्कर, खाड़ा सरपंच देवनाथ रोहिदास, उप सरपंच प्रतिनिधि खम्हरिया संतोष गोयल, भाजपा नेता आशीष बाकरे, अजय कश्यप, अब्दुल करीम, शौकत हबीबी, दिनेश विजय, राकेश लैहर्षण सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!