BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: दिव्यांग सटोरिए ने दी आईपीएस अधिकारी को खोली चुनौती, प्रतिदिन 5000 देकर खेलता हैं जुआ… कहां दम है तो सट्टा किंग को पकड़ कर दिखाओ, विडीयो देख पढिए पूरी खबर………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दिव्यांग सटोरिए ने पुलिस के खिलाफ हंगामा मचा दिया और आईपीएस अधिकारी को खुली चुनौती दे डाली। घटना की शुरुआत तब हुई जब सिविल लाइन सीएसपी और आईपीएस उमेश गुप्ता की टीम ने बजाज के ठिकाने पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर बजाज ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद बजाज ने गुस्से में आकर तोरवा पुलिस पर अवैध वसूली के आरोप लगाए और आत्महत्या की धमकी दी। उसने रेलवे ट्रैक की ओर भागने की कोशिश की और गमछा को गले में कसने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने समय पर रोक लिया।

इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बजाज ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा की गई छापेमारी और गिरफ्तारी केवल दिखावा है और उसने खुलेआम पुलिस अधिकारियों को चुनौती दी। उसने कहा, “मैं सट्टा खिलाता हूं और हर दिन पुलिस को पांच हजार रुपये देता हूं। रेलवे क्षेत्र में अकेला नहीं हूं, मुझे पकड़कर क्या कर लोगे, मैं दो दिन में छूट जाऊंगा, फिर आकर बताता हूं। हिम्मत है तो उसे पकड़कर दिखाओ जो बुधवारी बाजार का सट्टा किंग है।” इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने पुलिस की कार्रवाई और सट्टा कारोबार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने हाल ही में जुआ-सट्टा पर नियंत्रण के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद सटोरिए खुलेआम अवैध कारोबार कर रहे हैं। संतोष बजाज की गिरफ्तारी और उसके आरोपों के बाद पुलिस की कार्रवाई और सट्टा किंग के बारे में जन-आकांक्षाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की निगाहें इस मामले की जांच और पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!