BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: तखतपुर में सड़क हादसे में पांच गायों की दर्दनाक मौत, बाइक सवार घायल, पढिए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें पांच गायों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना तखतपुर-खम्हारिया मार्ग पर घटी, जहां एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठी गायों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद सड़क पर पड़े शवों से टकराकर एक बाइक सवार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसे गंभीर हालत में डायल 112 द्वारा मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। स्थानीय गौ रक्षक कोमल सिंह ठाकुर ने इस घटना को हत्या की संज्ञा दी है और सख्त कार्यवाही की मांग की है। उनका आरोप है कि यह घटना जानबूझकर की गई है। तखतपुर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!