Raftaar News Cg

जवाहरलाल नेहरू का बच्चों से था गहरा लगाव : शुक्ला

वैदिक पब्लिक स्कूल सीपत में आधुनिक भारत के निर्माता को किए गए याद

 

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) वैदिक पब्लिक स्कूल व वैदिक विद्यालय में सीपत में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। नेहरू जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। सीईओ अभिनव शुक्ला ने चाचा नेहरू की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की हार्दिक बधाइयां दी। उन्होने बताया कि बच्चे देश के भविष्य है। उन्हें सही शिक्षा व स्वस्थ्य बचपन मिले। चाचा नेहरू के नाम से पुकारे जाने वाले जवाहरलाल नेहरू का बच्चों के साथ एक जीवंत रिश्ता था। उन्होंने ज्ञान की ताकत में भी विश्वास किया और सभी को शिक्षा के लिए जागरूकता पैदा की। बच्चों को जीवन के नैतिक मूल्यों के बारे में सिखाया गया। बाल दिवस पर वैदिक पब्लिक स्कूल में बच्चों के लिए विभिन्न रोचक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने नेहरू परिवार की झांकी प्रस्तुत करके मनमोह लिया। इस अवसर पर स्कूल की सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

 

वीरानी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर फैंसी ड्रेस व ड्राइंग पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक कलाकृतियों के द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...