BilaspurChhattisgarhMasturiPoliticsRaftaar News CgSipat

VIDEO: NTPC सीपत में स्थानीय निवासियों को नहीं मिल पा रहा रोजगार…ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, शत्रुहन बने अध्यक्ष व अनिल उपाध्यक्ष, सुनिए क्या कह गए नवनियुक्त पदाधिकारी……..

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) सोमवार को सीपत क्षेत्र के ट्रांसपोर्टरों ने ज्योति लॉज में बैठक का आयोजन किया, जिसमें क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन सीपत का गठन किया गया। इस एसोसिएशन का उद्देश्य स्थानीय ट्रांसपोर्टरों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें शत्रुहन लास्कर को अध्यक्ष, रेवाशंकर साहु को कार्यकारी अध्यक्ष, अनिल यादव और प्रमोद वर्मा को उपाध्यक्ष, कृष्णा यादव और शिवनाथ रोहिदास को महासचिव, संतोष साहू को सचिव, रामवतार साहू को कोषाध्यक्ष, और दिलेन्द्र कौशिल, कृष्ण कुमार राठौर तथा दिपेश जायसवाल को संरक्षक चुना गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को समिति के सदस्यों ने बधाइयां दी।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष शत्रुहन लास्कर ने कहा कि हमें एनटीपीसी सीपत के काम में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। हम क्षेत्रीय लोग हैं, लेकिन वर्तमान में हमारी गाड़ियाँ खड़ी की खड़ी रह जाती हैं और बाहर के लोग यहाँ आकर गाड़ियाँ चलवा रहे हैं।

संरक्षक कृष्ण कुमार राठौर ने कहा कि हम एनटीपीसी सीपत के क्षेत्रीय निवासी हैं और हमें देखना पड़ रहा है कि स्थानीय समस्याएँ जैसे कि राखड और डस्ट को हम ही सहन कर रहे हैं। लेकिन स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिला पा रहा हैं। हम इस यूनियन के माध्यम से यह सुनिश्चित करेंगे कि एनटीपीसी में चलने वाली गाड़ियाँ स्थानीय लोगों की हों और हम केवल गाड़ियों की व्यवस्था ही नहीं बल्कि अन्य स्थानीय मुद्दों को भी उठाएंगे। वहीं उन्होंने आश्वस्त किया कि यूनियन का रजिस्ट्रेशन जल्द ही पूरा हो जाएगा और इसके बाद वे सक्रिय रूप से काम करेंगे। उन्होंने एनटीपीसी से आग्रह किया कि स्थानीय लोगों को रोजगार देने और उनकी गाड़ियों को प्राथमिकता देने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। इस दौरान हेमंत यादव, शिव यादव, दिपेश जायसवाल, श्यामू सूर्यवंशी, जगदीश विश्वकर्मा, राजेश अग्रहरी, राजेंद्र लास्कर, अमन सूर्यवंशी, आशीष सोनी, पंकज यादव, बिट्टू साहू, श्याम बाबू महतो, संजू साहु सहित एसोसिएशन के सदस्यों की उपस्थिति रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!