घर पर खेल रहे 2 साल के मासूम बालक की मौत: मां कर रही थी बर्तन साफ, पिता गए थे काम पर, पढ़िए पूरी खबर…..


कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पुरानी बस्ती में एक दिल दहला देने वाली घटना में दो साल के मासूम मयंक की तारपीन के तेल पीने से मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है और इस दुखद घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। मृतक मयंक अपने बड़े भाई राजू के साथ घर पर खेल रहा था जबकि उसके पिता सूरज काम पर गए हुए थे। इस दौरान मां आंगन में बर्तन धो रही थी। मासूम मयंक ने घर में प्लास्टिक की बोतल में रखा तारपीन का तेल गलती से पी लिया। इस घटना की जानकारी जब राजू को हुई, तो उसने तुरंत अपनी मां को सूचित किया। मयंक को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से प्राप्त मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

