BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

बिलासपुर: एक दशक बाद हो रही नगर सैनिकों की भर्ती, 465 पदों के लिए 21 हजार उम्मीदवारों ने किये आवेदन, इस जगह पर इस दिन से होगी दक्षता परीक्षा, पढिए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर लगभग एक दशक बाद नगर सैनिकों के पदों पर भर्ती की कार्यवाही शुरू हो रही है। बिलासपुर संभाग के जिलों के लिए 465 पदों पर भर्ती की जायेगी। भरनी परसदा स्थित अग्निशमन एवं एसडीआरएफ मैदान पर आगामी 16 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक भर्ती की कार्रवाई संपन्न होगी। 465 पदों के लिए लगभग 21 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किये हैं। कलेक्टर अवनीश शरण एवं एसपी रजनेश सिंह ने मंगलवार को मैदान का निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं के डीआईजी एसके ठाकुर ने बताया कि स्वीकृत 465 पदों में 200 पद नगर सैनिकों के और 265 पद महिला छात्रावासों के लिए महिला नगर सैनिक शामिल हैं। प्रतिदिन लगभग 1500 उम्मीदवारों की दक्षता परीक्षा मैदान में होगी। दक्षता परीक्षा 100 अंकों की होगी। पुरूष उम्मीदवारों के लिए 100 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, लम्बी कूद और ऊंची कूद की होगी। महिला उम्मीदवारों के लिए 100 मीटर को छोड़कर शेष तीनों प्रतियोगिताएं होंगी। नगर सैनिकों के 2 सौ पदों में बिलासपुर जिले के लिए 75 पद, मुंगेली के लिए 25, जीपीएम 25, रायगढ़ 25, कोरबा 25 और जांजगीर 25 शामिल हैं। सभी उम्मीदवारों को कॉल लेटर तिथिवार जारी कर दिया गया है। उन्हें दक्षता परीक्षण के दौरान जाति, निवास प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीयन, एनसीसीसी सर्टिफिकेट, हेवी वाहन ड्राइविंग लाईसेंस, संभाग स्तरीय अथवा उच्च स्तर के खेलकूद प्रतियोगिता प्रमाण पत्र साथ लेकर पहुंचना होगा। कलेक्टर-एसपी ने अधिकारियों के साथ मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। भर्ती मैदान का समतलीकरण, मैदान की घेराबंदी एवं बैरिकेडिंग, विभिन्न इवेन्ट के लिए जरूरी व्यवस्था, मेडिकल टीम, पेयजल, कूड़ादान चलित शौचालय एवं भर्ती मैदान में एवं उसके आस-पास कानून एवं व्यवस्था एवं यातायात के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएफओ सत्यदेव शर्मा, जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान, एसडीएम ज्योति पटेल, जिला कमाण्डेन्ट दीपांकुर नाथ तखतपुर के सीईओ एवं सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव : IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार सूरजपुर में डबल मर्डर केस में 4 आरोपी दोषी : 8 अक्टूबर को सजा पर फैसला, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ान... SIR के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन : PM मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, पुलिस से... बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे!